फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्र को पहले कार से मारी टक्कर, फिर पीटा

Tue, 07 Jan 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गुढा रोड स्थित निजी स्कूल के बाहर 12वीं कक्षा के छात्र को पहले कार से टक्कर मारकर गिराया उसके बाद उनकी पिटाई की गई। घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर किया। शहर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोहाना निवासी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह स्कूल से निकलकर कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि सामने से स्विफ्ट डिजायर के चालक ने हल्की टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया गया। कार से एक युवक उतर कर आया और उनकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर हमलावर उन्हें धमकी देकर भाग गया। पुलिस पीड़ित बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल गई। पता चला कि झगड़े में दो युवक घायल हो गए थे। झगड़े के बाद एक लड़की ने भी डायल 112 पर कॉल कर छात्र के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें