फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई कर्मियों का चौथे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई सोनीपत के सदस्यों ने चौथे दिन शनिवार को नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर दी गई मांगों को पूरा उठाने की मांग की।
विज्ञापन

इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि आयुक्त ने अभी तक किसी भी मांग का समाधान नहीं किया है। वर्ष 2022 से सिर्फ आश्वासन ही दिये जा रहे हैं। इसके चलते उन्हें मजबूरीवश आंदोलन का फैसला लेना पड़ा।
उन्होंने कहा कि जब तक कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता। भोजन अवकाश के समय में धरना जारी रहेगा। इस दौरान इकाई कोषाध्यक्ष दीपक बोहत, इकाई सचिव राजा भाई, सह सचिव विशाल, अमर, कमलेश, बबीता, कांता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें