गन्नौर। गढ़ी झंझारा रोड पर दूषित पानी की निकासी के लिए एनपी-2 पाइपलाइन दबाने का काम किया गया है। यह पाइपलाइन पांची रोड से होते हुए अगवानपुर एसटीपी तक जाएगी। गढ़ी झंझारा रोड का दूषित पानी इस पाइपलाइन से होते हुए सीधी एसटीपी में गिरेगा। ठेकेदार की तरफ से पाइप दबाने काम तो कर दिया गया है, लेकिन अभी सड़क से उखाड़े गए पत्थरों को वापस नहीं लगाया गया है। जिससे हादसे का भय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना हैं वर्षा के कारण कीचड़ बन गया है। इससे दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार बन सकते हैं। उन्होंने ठेकेदार से पत्थर जल्द रखवाकर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है। गढ़ी झंझारा रोड व उसके साथ लगती काॅलोनी में पानी निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई थी। समस्या से निपटने के लिए नगरपालिका ने गढ़ी झंझरा, खेड़ी रोड, पांची रोड से होते हुए अगवानपुर रोड स्थित एसटीपी तक एनपी-2 पाइपलाइन दबाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
-
पाइपलाइन दबाने काम चल रहा है। जहां पाइप दब चुके हैं वहां एजेंसी को बोल कर सड़क को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
- पवित्र गुलिया, नगरपालिका सचिव