गोहाना। फव्वारा चौक पर जनता महादलित संघ की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभ आगमन हरियाणा में हो रहा है। हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं के साथ हरियाणा अब विकास की नान स्टॉप रफ्तार भर रहा है। सरकार बाबा साहेब के जीवन और विचार पर गंभीर है। मंत्री ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान 38 लोगों ने रक्तदान किया। रेडक्रॉस दिल्ली की टीम ने रक्त संकलन किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि रक्तदान से समाज में जागरूकता आती है। हमें युवाओं को प्रेरित करना चाहिए कि वह नियमित तौर पर रक्तदान करें, जिससे किसी जरूरतमंद की जान खून की कमी के चलते न जाए। इस दौरान पूर्व विधायक बिशंभर वाल्मीकि, राजकुमार वाल्मीकि, संदीप तुसामड़, सुरेंद्र विश्वास, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल व प्रवीण खुराना, डॉ. बिजेंद्र, पार्षद मुकेश देवगन, पार्षद जगदीश राय, पार्षद विनोद कुमार, कृष्ण बड़ौता, बंसीलाल, सुमित कक्कड़, रीना शर्मा, राजेश खुंडिया, रमेश देहराज, अनिल चावला, रामू वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, सुरेश लाठ, सुनील जिंदराण, सरिता देवी, बाला देवी भी उपस्थित रहे।
फोटो 06. सोनीपत के गोहाना में लगे शिविर के दौरान रक्तदाता को स्मृति चिह्न भेंट करते मुख्यातिथि