फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंच तैयार, 22 सितंबर से किया जाएगा रामलीला का मंचन

Sat, 20 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड पर स्थित मैदान पर रामलीला का मंच तैयार हो गया है। 22 सितंबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार विदेश में भी मंचन कर चुके मथुरा और वृंदावन के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। रामलीला के दौरान बीच-बीच में दर्शकों से श्री रामकथा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कामी रोड हर साल रामलीला का आयोजन किया जाता है। यहां की रामलीला 250 साल पुरानी है। श्रीराम सभा की ओर 22 सितंबर से रामलीला मंचन किया जाएगा। संगठन की तरफ से आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मंच पर राजमहल, लंका और वन के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंचन के लिए चार पर्दों की व्यवस्था की गई है, ताकि विभिन्न दृश्यों का एक साथ प्रस्तुतीकरण किया जा सके।
विज्ञापन

श्रीराम सभा के प्रधान महेंद्र मंगला ने बताया कि रामलीला में अभिनय के लिए मथुरा और वृंदावन से विशेष रूप से कलाकारों को बुलाया गया है। ये कलाकार राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण और अन्य प्रमुख पात्रों का किरदार निभाएंगे।
विदेशों में भी यह कलाकार रामलीला का मंचन कर चुके हैं। कामी रोड रक रामलीला की शुरुआत मुगलों के शासनकाल में हुई थी। ब्रितानी शासन में भी यह परंपरा बिना रुके जारी रही।
यहां तक कि श्रीराम सभा का कई वर्षों का रिकार्ड भी सरकार के पास दर्ज है, जिससे इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता और भी बढ़ जाती है। दर्शकों में रुचि बढ़ाने के लिए इस बार नया प्रयोग किया गया है। रामलाल के मंचन के दौरान बीच बीच में श्रीराम कथा से जुड़ा संवाद किया जाएगा। सही उत्तर देने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें