गोहाना। पंचायत विभाग की ओर से शुक्रवार को गांव नगर, बड़ौता और माहरा में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांवों में नाले, नालियों और गलियों की सफाई करवाई गई। यह कार्य खंड संयोजक रामसेवक की देखरेख में करवाया गया। सफाई कर्मचारियों ने नाले, नालियों और गलियों की सफाई करके कूड़े का उचित निष्पादन किया। खंड संयोजक रामसेवक ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सफाई का ध्यान रखना हर ग्रामीण की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि कूड़ा इधर-उधर न फैलाएं और उसे निर्धारित स्थान पर ही डालें।