फोटो 45- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों की देरी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सवा 3 घंटे तक की देरी से सोनीपत पहुंचीं।
यात्री गौरव कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, देव शर्मा, आशु कुमार ने बताया कि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का पीछे से देरी से चल रही हैं। दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। इससे सभी यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सोमवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 3:21 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 घंटा, नेताजी एक्सप्रेस 2:31 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन गीता जयंती एक्सप्रेस 1:19 घंटे, जम्मू मेल 1:11 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:02 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:23 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1:03 घंटे, 64536 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:41 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।