फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व : डॉ. ऊषा

Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एनएसएस की शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में वीरवार को नव प्रवेशित छात्राओं के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को एनएसएस की गतिविधियों, उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराना था।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने छात्राओं को एनएसएस से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में समाज सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विशेष महत्व है। उन्होंने छात्राओं से सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वर्षभर आयोजित होने वाली एनएसएस गतिविधियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि एनएसएस से जुड़कर छात्राओं में सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। छात्राओं ने एनएसएस की शपथ लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. दिव्या श्री, डॉ. आशा रानी, डॉ. मिमांसा और डॉ. सोनिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें