फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाज कल्याण संगठन ने रोपे 15 पौधे, पुराने पौधों की निराई-गुड़ाई की

Mon, 10 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत में गोहाना ​स्थित पानीपत रोड पर पौधों की देखभाल करते हुए समाज कल्याण संगठन के स
विज्ञापन
गोहाना। समाज कल्याण संगठन ने रविवार को आंवला, सिल्वर औंक चम्पा और गुड़हल के 15 पौधे रोपे। पौधरोपण शहर में पुराना बस अड्डा, देवीलाल चौक और छोटूराम चौक में किया गया।
विज्ञापन


संगठन की ओर से गोहाना को ग्रीन सिटी बनाने के अभियान के तहत सप्ताह के प्रत्येक रविवार को शहर में सड़कों के किनारे, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों के परिसर में पौधरोपण किया जाता है। इस अभियान के तहत संगठन ने पानीपत रोड के साथ नए पौधे रोपे और सुरक्षा की दृष्टि से उनको ट्री गार्डों में संरक्षित किया।
टीम ने पुराने पौधों की निराई-गुड़ाई भी की। इस दौरान मनोज प्रजापति, डॉ. बिजेंद्र, सुनील, हरीश, पवन, बलजीत जांगड़ा, अभिमन्यु, प्रवीन, मुकेश और राजेश ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें