फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व राष्ट्रपति को पुण्यतिथि पर किया याद

Mon, 10 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के गोहाना स्थित गांधी नगर में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन को नमन करते आजाद हि
विज्ञापन
गोहाना। महम मार्ग स्थित गांधीनगर की रविदास चौपाल में रविवार को पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की पुण्यतिथि पर नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के जिला कार्यकारिणी के सदस्य सतबीर पौड़िया ने कहा कि केरल के एक साधारण परिवार में जन्मे केआर नारायणन ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद तक का सफर तय किया। यह यात्रा भारत के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी। मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि आर नारायणन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल में संवैधानिक मर्यादाओं का शक्ति से पालन किया और पद की स्वतंत्रता व गरिमा को बनाए रखा। इस दौरान प्रेम सिंह धानिया, विनोद रंगा, पूर्णमल चहल, धर्मपाल ग्रोवर, विनोद शर्मा, सोमदत्त, सुनील, मोहित, बंटी व तेजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें