फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आसमान ने ओढ़ी बादलों की चादर, ठंडी हवा से ठिठुरे लोग

Sun, 04 Jan 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :27: सोनीपत में शनिवार को आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शनिवार को आसमान ने बादलों की चादर ओढ़े रखी जिसकी वजह से धूप नहीं निकली तो ठंडी हवा दिनभर लोगों को ठिठुराती रही। अब आगे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि और रात के तापमान में कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत के सरगथल केंद्र पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
शनिवार को करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने वातावरण में ठंडक घोल दी। वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार दर्ज किया गया। शनिवार को एक्यूआई 194 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आगे भी रहेगा उतार-चढ़ाव : मौसम विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप के अनुसार आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट और दिन में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. जसवंत पूनिया ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव, गर्म कपड़ों के उपयोग और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें