फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेढ़ करोड़ की फैंसी लाइटों की चमक पड़ी फीकी, अंधेरे में सड़कें

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा शहर में रात के समय दिल्ली मार्ग पर फैंसी लाइट बंद होने के कारण पसरा अंध - फोटो : File Photo
विज्ञापन
खरखौदा। शहर की मुख्य सड़कों को रोशन और आकर्षक बनाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई फैंसी लाइटों की चमक अब फीकी पड़ने लगी है। सोनीपत मार्ग समेत कई जगह लाइटें लंबे समय से बंद हैं। इससे नगर पालिका की ओर से कराए गए इस कार्य के रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सोनीपत मार्ग पर कई फैंसी लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। दिल्ली मार्ग पर भी कुछ स्थानों पर लाइटें खराब हैं। शाम होते ही इन स्थानों पर सड़क किनारे लगे लाइटों के ढांचे तो नजर आते हैं, लेकिन रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को अपेक्षित प्रकाश नहीं मिल पा रहा है।
उद्घाटन के बाद रखरखाव पर उठे सवाल
फैंसी लाइटें लगाने के समय नगर पालिका की ओर से शहर की सुंदरता बढ़ने और मुख्य मार्गों के बेहतर रोशन होने की बात कही गई थी। अलग-अलग स्थानों पर इनका उद्घाटन भी किया गया था। अब कई लाइटों के खराब होने और समय पर मरम्मत नहीं होने से इनके रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि नए विकास कार्यों के साथ पुरानी व्यवस्थाओं के रखरखाव पर भी नियमित ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जेई बोले-केबल क्षतिग्रस्त होने से बंद हैं कुछ लाइटें
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता हरीश मलिक ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर लगी फैंसी लाइटें अभी ठेकेदार ने नगर पालिका को हैंडओवर नहीं की हैं। वहां कुछ काम बाकी है। वहीं सोनीपत-सांपला मार्ग पर एक स्थान पर नगर पालिका की ओर से कराई गई खोदाई के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से भी एक-एक स्थान पर खोदाई की गई है। इससे फैंसी लाइटों की केबल क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इनकी मरम्मत कराकर लाइटें ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें