फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन ईडी ने तंबाकू व्यापारी के ठिकाने पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बोगस फर्मों के मामले में लगातार दूसरे दिन छापा मार कार्रवाई की। ईडी की टीम ने सोनीपत के एक तंबाकू व्यापारी के ठिकाने पर छापा मारा। यहां से टीम ने कई अहम दस्तावेज खंगाले। यह जानकारी नहीं मिल पाई कि ईडी ने यहां से कोई रकम बरामद की है या नहीं। इससे पहले वीरवार को सोनीपत के सेक्टर-15 में प्रॉपर्टी डीलर के ठिकाने पर ईडी ने छापा मारा था। टीम ने वहां से करीब 2.30 करोड़ रुपये बरामद किए थे। जांच के लिए टीम दिल्ली से पहुंची थी।
विज्ञापन

दूसरे दिन टीम ने तंबाकू व्यापारी के ठिकाने पर दबिश देकर जांच की, लेकिन किसी को कोई जानकारी नहीं दी। पिछले दिनों सेंट्रल जीएसटी ने 317 बोगस फर्मों के नाम पर टैक्स चोरी के मामले का खुलासा किया था। रोहतक, झज्जर के अलावा इन फर्मों में करीब 41 फर्में सोनीपत की भी हैं। इसी सिलसिले में ईडी की टीम लगातार दो दिन से कार्रवाई कर रही है। रोहतक के अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत की 41 बोगस फर्म से 51.41 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जिसमें से करीब 6 करोड़ की वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें