फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचायती जमीन लेने के लिए बनाए जा रहे दबाव से सरपंच एसोसिएशन खफा, जताया विरोध

Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 46: सोनीपत के खरखौदा बीडीपीओ कार्यालय में बैठक करते वि​भिन्न गांवों के सरपंच। स्रोत: एसोसि
विज्ञापन
खरखौदा। खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय में शुक्रवार को सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निरथान गांव के सरपंच राजेश ने बताया कि एक कंपनी गांव की पंचायती जमीन को गोशाला बनाना चाहती है और इस आशय का प्रस्ताव पास करने के लिए पंचायत पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरथान गांव में कंपनी की लगभग 12 एकड़ जमीन है। उसमें से दो एकड़ जमीन पर गोशाला बनाई गई है और साथ लगती 10 एकड़ जमीन पर खेती-बाड़ी का काम किया जा रहा है। वह अपनी जमीन का प्रयोग गौशाला के लिए न करके पंचायती जमीन पर गोशाला बनाने के लिए जमीन दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा है।
सरपंच ने कहा कि उन्होंने जब गांव के लोगों से इस बारे में बातचीत की तो गांव वासियों ने कंपनी को जमीन देने में असहमति जताई। एसोसिएशन के प्रधान आशीष दहिया ने कहा कि यदि किसी निजी कंपनी ने इस प्रकार से दबाव बनाकर पंचायती जमीन लेने की कोशिश की तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में विधायक पवन खरखौदा से मुलाकात की जाएगी। 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरखौदा में पहुंच रहे हैं। उनके संज्ञान में भी यह मामला लाया जाएगा। बैठक में सरपंच विनोद, अनिल, राम सिंह, मनजीत, पवन, जगबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें