फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर की छत गिरी, दो भेड़ों की मौत, मालिक बचा

Sun, 28 Sep 2025 07:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31: सोनीपत के गांव सिकंदरपुर माजरा में घर की छत गिरने से नीचे पड़ा हुआ मलबा। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गोहाना। गांव सिकंदरपुर माजरा में घर के कमरे और बरामदे की छत गिर गई। मलबे में दबने से बरामदे में बंधी 2 भेड़ों की मौत और पांच घायल हो गईं। कमरे में रखा समान बर्बाद हो गया। मकान मालिक ने कमरे से बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

ओमप्रकाश अपनी आजीविका चलाने के लिए भेड़ पाल रखे हैं। उनके घर में एक कमरा और बरामदा है। बरामदे में भेड़ों को बांधते थे और कमरे में खुद सोते थे। कमरे के अंदर ही सामान रखा हुआ था। शनिवार तड़के चार बजे उन्हें छत पर लगाई गई कड़ियों से आवाज सुनाई दी।
मिट्टी भी फर्श पर आकर गिरी। वह भागकर कमरे से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में कमरे और बरामदे की छत ढह गई। मलबे में दबने से उसकी दो भेड़ों की मौत हो गई। पांच भेड़ें घायल हो गईं। सरपंच रामरती ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें