फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका अहम : डीईओ

विज्ञापन
आपदा मित्रों को प्र​शिक्षण देते अ​ग्निशमन विभाग के अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन - फोटो : भागवत कथा कहते सुप्रसिद्ध कथाव्यास इंद्रेश महाराज ।
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित युवा आपदा मित्र योजना के तहत भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), मोहाना में स्वयंसेवकों का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इसका आयोजन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया था।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र समाज की सुरक्षा शृंखला की मजबूत कड़ी बनेंगे। ये प्रशिक्षित युवा अब आपदा के समय पेशेवर सहायता पहुंचने तक समुदाय और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेंगे।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी विनीत कादियान ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले के रूप में सक्षम बनाना तथा समुदाय स्तर पर त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें