फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गांव कामी से कुराड और भिगान जाने वाली सड़क बनी मुसीबत

Mon, 20 Apr 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कामी से कुराड रोड पर सड़क पर डाले गए पत्थर। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। गांव कामी से कुराड और भिगान को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। सड़क पर ठेकेदार द्वारा केवल पत्थर बिछाकर छोड़ दिया गया है जबकि उस पर कालीकरण का कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रणबीर, विकास, सूरज आदि ने बताया कि फरवरी में ठेकेदार ने पत्थर बिछाने का कार्य पूरा कर लिया था। इसके बाद सड़क पर लेयर बिछाई जानी थी लेकिन लंबे समय से काम बंद पड़ा है। सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरे से खाली नहीं है। फिसलने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाने की मांग की है।
विज्ञापन



इसेट
- निर्माण सामग्री के रेट बढ़ने से आई दिक्कत : एसडीओ

सड़क और भवन निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि टेंडर के समय ठेकेदार द्वारा जो निर्माण सामग्री के रेट दिए गए थे वह अब बढ़ने के कारण दिक्कत आई है। वहीं डामर की सप्लाई भी नहीं हो रही। दो-तीन दिन इसका हल निकाल कर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें