फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिठाला-कुंडली मेट्रो व आरआरटीएस परियोजना को मिलेगी रफ्तार

Wed, 31 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत लघु सचिवालय में एसएमडीए की मासिक बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हरियाणा
विज्ञापन
सोनीपत। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो व रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को जल्द ही रफ्तार मिलेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं से संबंधित कार्य जल्द पूरे किए जाएं। जिससे यह परियोजना निश्चित समय पर पूरी हो सके।
विज्ञापन

कहा गया कि परियोजना को लेकर जो भी समस्या आती है तो उनके समक्ष प्रस्तुत की जाएं ताकि तुरंत उसे दूर किया जा सके। प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने लघु सचिवालय में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की मासिक बैठक के दौरान शहरों में चल रहे विकास कार्यों व भविष्य की अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में बड़ी में बनने वाले आरआरटीएस डिपो को लेकर उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को निर्देश दिए कि डिपो के लिए उपलब्ध करवाने वाले जमीन से संबंधित कार्य को जल्द पूरा करवाएं। इस दौरान एसएमडीए की सीईओ ए. मोना श्रीनिवासन, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, डीसीपी कुशाल सिंह, एचसीएस वीना हुड्डा, एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदूषण का मुख्य कारण सड़कों पर उठने वाले धूल कण भी : ढेसी
प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से जारी रिपोर्ट में सामने आया है कि मौजूदा समय पर हो रहे प्रदूषण का मुख्य कारण सड़कों पर उठने वाले धूल कण भी हैं। इसके लिए शहर की प्रमुख एवं आंतरिक सड़कों पर स्मॉग मशीन के माध्यम से नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए।
म्हारी सड़क पोर्टल की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इस पोर्टल पर जो भी शिकायत मिले उसका तुरंत समाधान करवाएं। शहर के मुख्य चौराहों के सुंदरीकरण व अन्य विकास कार्यों को लेकर निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ इन सभी विकास कार्यों को निश्चित समय पर पूरा करवाएं।

ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कराई जा रही
प्रधान सलाहकार ने रोडवेज जीएम से जीटी रोड पर बनने वाले बस स्टैंड की भी समीक्षा की, जिसपर जीएम संजय कुमार ने बताया कि संबंधित जमीन की निशानदेही करवा दी गई है और बस स्टैंड को लेकर ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने ड्रेन-6 के दूषित पानी को यमुना नदी में सीधे तौर पर प्रवेश पर रोकथाम के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें