फोटो 28- सोनीपत के गन्नौर के गांव लड़सौली-धतूरी रोड पर अंतिम चरण में चल रहा पुनर्निर्माण का कार्
- फोटो : 1
गन्नौर। गांव लड़सौली से धतूरी को जोड़ने वाले मार्ग का लंबे समय से अधर में लटका पुनर्निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे पहले खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों व ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क पर बजरी व तारकोल की दूसरी लेयर बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इससे सड़क को जहां मजबूती मिलेगी। वहीं, लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विभाग के एसडीओ अनिल चहल ने बताया कि सड़क के पुनर्निर्माण कार्य पर कुल 2.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सड़क के पुनर्निर्माण से लड़सौली व धतूरी सहित आसपास के गांवों के लोगों को लाभ होगा। किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, राहगीरों के लिए यह मार्ग अब सुरक्षित व सुविधाजनक रहेगा।