गन्नौर। गांव बड़ी में मछली विक्रेता के साथ मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। मूलरूप से बिहार के जिला समस्तीपुर हॉल बड़ी औद्योगिक क्षेत्र निवासी इंदल साहनी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह गांव बड़ी की नहर के पास मछली की दुकान लगाते हैं।
22 दिसंबर को दोपहर वह दुकान पर थे। उसी दौरान तीन-चार युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। उन्होंने उनसे 10 हजार रुपये छीन लिए। धमकी देते हुए कहा कि यदि वह दोबारा इस इलाके में दिखाई दिया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इंदल साहनी ने बताया कि वह दो आरोपियों गढ़ी केसरी के मोहना और रविंद्र उर्फ मामा को पहचानता है। संवाद