फोटो : रामलीला मंचन के लिए रिहर्सल करते किरदार। संवाद
सोनीपत। गांव राई में चार साल के अंतराल के बाद एक बार फिर रामलीला का मंचन होगा। श्री रामायण ट्रस्ट राई की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलाकार नियमित रूप से रिहर्सल कर रहे हैं और संवाद व अभिनय को बेहतर बनाने में जुटे हैं। लंबे अंतराल के बाद रामलीला होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है।
ट्रस्ट की ओर से कलाकारों की भूमिकाएं तय कर दी गई हैं। ट्रस्ट के प्रधान विक्की कौशिक हैं, जबकि अधिवक्ता मोहन कौशिक निर्देशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। अधिवक्ता अमित रामलाल कौशिक भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। प्रमोद कौशिक रावण, लक्ष्य कौशिक अंगद और अमित कौशिक मेघनाथ की भूमिका में नजर आएंगे।
आयोजकों ने बताया कि रामलीला के मंचन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और रामायण के प्रसंगों से जोड़ना है। कलाकारों की रिहर्सल जारी है और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।