फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जन स्वास्थ्य विभाग ने बिल वसूली के लिए गठित की टीमें, घर-घर दे रही दस्तक

Fri, 06 Dec 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के गोहाना में सर्वे के दौरान एक घर से पेयजल बिल जमा करवाते जन स्वास्थ्य विभाग क
विज्ञापन
गोहाना। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल कनेक्शन के बिलों के लिए कर्मचारी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। विभाग का शहर के पेयजल उपभोक्ताओं पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये बकाया है। बकाया बिल की वसूली के लिए विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बिल देकर बिल वसूल कर रहे हैं। विभाग ने आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जिनसे बिल वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से शहर में करीब 14 हजार से अधिक पेयजल के कनेक्शन दिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं को तीसरे माह पेयजल बिल भेजा जाता है, लेकिन कुछ उपभोक्ता पेयजल के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शहर के उपभोक्ताओं पर पेयजल बिल के करीब साढ़े छह करोड़ रुपये बकाया है। विभाग ने कर्मचारियों को बिल की वसूली के लिए सख्ती दिखाने व कनेक्शन काटने तक के निर्देश दिए हैं, जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही जो उपभोक्ता कनेक्शन काटने की कार्यवाही में रुकावट बनेंगे, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विभाग अधिक बिल वालों को देगा नोटिस
विभाग की ओर से आठ कर्मचारी शहर की विभिन्न कॉलोनियों में टीम बनाकर पेयजल बिल की वसूली कर रहे हैं। कर्मचारी रोजाना करीब 40 से 50 हजार रुपये एकत्रित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के बिल 20 हजार रुपये से अधिक हैं, उनको नोटिस देकर बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल बिलों की वसूली की जा रही है। शहर के उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब साढ़े छह करोड़ रुपये बकाया हैं। जो उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेगा, उनके पेयजल कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुभाष भट्ठी, प्रभारी, पेयजल बिल, जन स्वास्थ्य विभाग, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें