फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छह माह में मिनी बाईपास बनाने का वादा नहीं हुआ पूरा

Sun, 03 May 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में निर्माणाधीन मिनी बाईपास। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। चार साल पहले नगर निगम हाउस की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ लेकिन अगस्त 2024 में 4.01 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बावजूद निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अप्रैल 2025 में विधायक निखिल मदान व निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने निर्माण कार्य के शुभारंभ छह माह में मिनी बाईपास बनाने का वादा किया था। अब एक साल बीत जाने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी जून माह के अंत तक निर्माण पूरा कराने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

पांडवकालीन सोनीपत शहर जाम के झाम में उलझा हुआ है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए बाईपास तक नहीं है। नगर निगम की ओर से दो माह में निर्माण कराने का दावा किया जा रहा है। रोहतक रोड से ककरोई रोड को जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का निर्माण छह माह में पूरा होना था लेकिन इसके किनारे सीवर लाइन डालने के लिए निगम ने निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 में रोक दिया था।
सीवर लाइन डालने का काम अभी तक अभी अंतिम चरण में है। निगम ने 2.5 किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास के निर्माण के लिए रोहतक की भागीरथी इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी को टेंडर आवंटित कर रखा है।
विज्ञापन

शहर में आए दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। लोगों की सुविधा के लिए मार्च 2022 में नगर निगम की बजट को लेकर हुई बैठक के दौरान मिनी बाईपास बनाने की बात कही थी। लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए रोहतक रोड से ककरोई रोड तक पांच फीट चौड़े मिनी बाईपास का निर्माण किया जाना है।
नगर निगम ने अगस्त 2024 में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में मिनी बाईपास के निर्माण को लेकर बजट मंजूर किया था।
ऐसे होगा मिनी बाईपास का निर्माण
कालूपुर चुंगी के पास निहाल पब्लिक स्कूल (लहराड़ा) के पास से मिनी बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 33 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। वहीं, कालूपुर चुंगी से बैंयापुर खुर्द को वाया मोहन नगर के नजदीक रेलवे अंडरपास के तहत जोड़ा जाएगा।
2.5 किमी लंबे मिनी बाईपास को तारकोल से बनाया जाएगा और दोनों तरफ के 7 फीट रास्ते पर इंटरलॉक टाइल्स से पक्का किया जाएगा। मिनी बाईपास के बनने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी और सूरी पेट्रोल पंप वाली मुख्य गली पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।


तीन कॉलोनियों में सीवर समस्या दूर करने के लिए डाली जा रही लाइन

कालूपुर, कीर्ति नगर व दहिया कॉलोनी की सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठप हो चुकी 600 फीट लाइन बदली जाएगी और लाइन बदलने तक पंप सेट के जरिये सीवर का पानी बाईपास करके ककरोई रोड स्थित सीवर लाइन में डाला जा रहा है। इस कार्य के लिए नगर निगम करीब दो करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।


सीवर लाइन डालने के लिए कुछ समय के लिए मिनी बाईपास के निर्माण रोक दिया था। सीवर लाइन डालने का काम अभी अंतिम चरण में है और सड़क का निर्माण भी चालू कर दिया जाएगा। अगले दो माह बाद लोगों को मिली बाईपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -पदमभूषण, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें