फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एग्री स्टैक पोर्टल पर किसान आईडी बनाने का काम शुरू

Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर कृ​षि कार्यालय में किसानों की किसान आईडी बनवाते खंड कृषि अधिकारी डाॅ.
विज्ञापन
गन्नौर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से केंद्र सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों की किसान आईडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके माध्यम से प्रत्येक उस किसान की पहचान सुनिश्चित की जाएगी जिसके नाम खेती की जमीन है। यह कार्य विभाग के कर्मचारियों एवं अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डाॅ. आनंद सिंह ने बताया कि किसान आईडी को भविष्य में कृषि विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, कृषि यंत्रों पर अनुदान, फसल अवशेष प्रबंधन अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राजस्व विभाग की क्षतिपूर्ति व फसल खराबा योजना शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह समय रहते अपनी किसान आईडी बनवा लें अन्यथा भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें