फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तालाब का पानी नहीं होगा ओवरफ्लो, रिटेनिंग वॉल का निर्माण शुरू

Sun, 20 Jul 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के गांव पबनेरा में रिटेनिंग वाल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते विधायक देवेंद
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को गांव पबनेरा और चंदौली में करीब 30 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं जिस पर विधायक ने अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पबनेरा गांव में तालाब की रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी। इस पर करीब 16.5 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे बारिश में तालाब का पानी ओवरफ्लो नहीं होगा और आसपास के प्लाॅटों में पानी नहीं भरेगा। जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
चंदौली गांव में सामुदायिक केंद्र की जरूरत थी। ग्रामीणों की मांग पर डी प्लान से 13.50 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया गया। इससे ग्रामीणों को सामूहिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों गांवों में विकास की दृष्टि से पिछड़े नहीं रहेंगे। इन गांवों में भी समान रूप से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच पूनम, प्रवीन, उमेदगढ़ के सरपंच टिंकू, हसनपुर के सरपंच कर्मबीर, पूर्व सरपंच सतीश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें