फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस ने गुमशुदा 33 मोबाइल बरामद कर लौटाए

Sat, 04 Jul 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में लोगों को उनके मोबाइल सौंपते एसीपी राजदीप
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर सेल सोनीपत की टीम ने करीब आठ लाख रुपये कीमत के 33 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।
विज्ञापन

राजदीप मोर ने कहा कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइलों की रिपोर्ट केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की गई थी। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह की टीम ने जून माह में इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।
कुल 33 मोबाइल की पहचान कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया गया। यह पहल पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल के गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने से मोबाइल ट्रेस करने की प्रक्रिया सरल और तेज हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें