फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फायर करने का दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने भेज जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना मुरथल की पुलिस ने जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी हरिओम निवासी गांव रायपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 15 मार्च को गुलाब उर्फ बाऊ निवासी गांव रेवली ने शिकायत दी कि उनका भाई दीपक मकान बनाने का ठेका लेता है। उसे रायपुर के सतीश ने अपनी बहन का मकान बनवाने का ठेका दिया था। काम पूरा होने के बाद 1.60 लाख रुपये सतीश के पास बकाया थे।
जब दीपक ने उससे बकाया पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। 14 मार्च की रात को सतीश अपने 8-10 लोगों के साथ चार-पांच गाड़ियों में आया और उसे व उसके भाई तथा अन्य के साथ मारपीट की। एक ने पिस्तौल से गोली चलाई मगर वह किसी को लगी नहीं।
विज्ञापन

अन्य लोगों को आता देख सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में वह, दीपक और दो अन्य लोग घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान भी सतीश ने साथियों के साथ आकर मारपीट की। पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना मुरथल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी अंकित उर्फ खेमा निवासी रायपुर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक सुल्तान ने घटना में संलिप्त दूसरे आरोपी हरिओम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें