फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम का मन की बात कार्यक्रम बन चुका राष्ट्रीय अभियान

Mon, 29 Jun 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की ब
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने रविवार को सेक्टर-15 स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विचारों के माध्यम से देशवासियों को समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों से जोड़ते हैं। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने, अंधविश्वास छोड़कर वैज्ञानिक सोच अपनाने और समाज में सकारात्मकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश युवाओं को देश की प्रगति का मुख्य आधार मानते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें