फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों का किया स्वागत

विज्ञापन
साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री के साथ विजयी चिह्न बनाते विजेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2022 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे साउथ प्वाइंट स्कूल के विजेता खिलाड़ियों का शनिवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त को सेक्टर-4 स्थित मैदान पर खेली गई। जिसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि लंबी कूद स्पर्धा में अंडर-16 आयुवर्ग में स्कूल के खिलाड़ी ऋतिक व मोहित ने दूसरा स्थान, 300 मीटर दौड़ में अंडर-16 आयुवर्ग में हार्दिक व कार्तिक ने तीसरा स्थान, 200 मीटर दौड़ में अंडर-16 आयुवर्ग में आदित्य ने प्रथम, समीर ने द्वितीय व नमशय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी स्पर्धा में अंडर-20 आयुवर्ग में सोहेल खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंडर-16 आयुवर्ग में प्रिंस ने तीसरा, अंडर-18 आयुवर्ग में लवप्रीत ने प्रथम व सचिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में अंडर-14 आयुवर्ग में यश ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। इसके अलावा शॉटपुट स्पर्धा के अंडर-18 आयुवर्ग में अखिल व अंडर-20 आयुवर्ग में हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री, वाइस चेयरमैन रोहित खत्री व स्कूल के एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुनील ने स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। दिलबाग सिंह खत्री ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और कहा कि जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर कर और बेहतर प्रदर्शन करें।
इस मौके पर साउथ प्वाइंट स्कूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा, कार्यकारी अधिकारी डॉ. ममता सचदेवा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें