फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौराहे के बीच खड़ा खंभा तीन साल से नहीं हटा, अब तीन दिन में हटाने के आदेश

Fri, 13 Feb 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त सुशील सारवान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। भैंसवाल मिठान गांव में चौराहे के बीच में लगा खंभा परेशानी बना हुआ है। न बिजली निगम सुनवाई कर रहा और न ही न्याय के लिए सीएम विंडो खुली। तीन साल से समस्या जस की तस है। इसको हटाने की मांग को लेकर वीरवार को लोग डीसी के नेतृत्व वाले समाधान शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन

डीसी ने इस खंभे को 72 घंटे में हटाने के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जो काम तीन साल में नहीं हुआ वह क्या तीन दिन में हो जाएगा। शिविर में ऐसे ही 33 मामले सुने गए। समाधान शिविर में भैंसवाल मिठान गांव के सरपंच संदीप मलिक की शिकायत पर उपायुक्त ने सख्त आदेश दिए हैं।
दूसरा बड़ा मामला गांव ईशापुर खेड़ी का आया। गांव के कर्मवीर व अन्य लोगों ने उपायुक्त को बताया कि पिछले चार साल से उनके प्लॉटों का कब्जा नहीं दिया जा रहा। केवल आश्वासन दिए जाते हैं लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कर्मवीर ने बताया कि गांव के दबंग लोग उनके प्लॉटों पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्हें अपने ही प्लॉट में घुसने नहीं दिया जाता। कई बार इस विवाद में मारपीट भी हो चुकी है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन विवाद और बिजली जैसी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
किसी अधिकारी-कर्मचारी को एक चाय तक नहीं पिलानी
इसी के साथ उन्होंने अपील की कि वो अपनी शिकायतें रोजाना सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय एसडीएम या संबंधित अधिकारियों के पास दर्ज करा सकते हैं। अधिकारी उस समय मौजूद रहेंगे। अगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो लोग सीधे उनसे भी मिल सकते हैं। ध्यान रहे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को चाय तक नहीं पिलानी है। आपका काम होगा। हर हाल में होगा।
अगला शिविर खरखौदा में लगाया जाएगा
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हर वीरवार को उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाया जाएगा। पहला शिविर गोहाना में लगाया गया है। इसी शृंखला में अगला शिविर खरखाैदा में और उसके बाद गन्नौर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें