फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निवर्तमान मेयर ने लिवान गांव में कराई नालों की सफाई

Wed, 01 Apr 2026 05:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव लिवान में नाले की सफाई कराते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव लिवान में नालों के जाम होने से पानी गलियों में भरने की शिकायत मिलने बुधवार को निवर्तमान मेयर राजीव जैन सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे और दो घंटे तक सफाई करवाई। जैन ने डिस्पोजल के लिए लगाए गए ट्रैक्टर पंप को भी नियमित चलाने के निर्देश दिए।
जहां नालों पर बड़े-बड़े स्लैब लगे हैं वहां टायर डलवाकर सफाई करवाई गई। सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक व निवर्तमान पार्षद पुनीत त्यागी को बुलाया और गांव की स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

जैन ने बताया कि राई और लिवान गांव से पानी निकासी के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम अंतिम चरण में है। 10 फीसदी काम बचा है। उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव से ड्रेन नं 6 तक लाइन बिछाई गई है। लिवान गांव में डिस्पोजल बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काम में देरी का कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं इंडियन ऑयल की लाइनों के नीचे से लाइन डालने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलना रहा है। इस दौरान प्रवेश कुमार, कर्मवीर, जयभगवान, सतीश, मंजू, बलराज, आजाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें