सोनीपत। स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत शनिवार को पुरखास अड्डा से कामी रोड पर ज्योतिबा फुले चौक तक सफाई अभियान चलाया। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि सफाई कार्य दो घंटे तक जारी रहा। उन्होंने दुकानदारों से सड़क पर कूड़ा न डालने की अपील की।
राजीव जैन ने कहा कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के लिए केंद्रीय सर्वे टीमों ने दौरा शुरू कर दिया है इसलिए शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने पुरखास अड्डा से लाल दरवाजे के नाले में पड़े मलबे को भी निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, निरीक्षक कृष्ण कुमार, शैलेंद्र तोमर, अधिवक्ता नकिन मेहरा, जोगेंद्र, विकास भी उपस्थित रहे।