फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परिवार के इकलौते बेटे की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका

Mon, 14 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव कामी में युवक की हत्या के बाद घर पर एकत्रित ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कामी में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को घर के बाहर फेंक कर भाग गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव कामी निवासी अंकित (32) रविवार को गांव के ही युवक के घर गए थे। बताया जा रहा है कि वहां पर युवक और उसके साथियों के साथ अंकित की कहासुनी हो गई। गाली-गलौज होने पर हमलावरों ने अंकित की पिटाई कर दी। बुरी तरह पिटाई करने के बाद अंकित को गांव का युवक व एक अन्य बाइक पर बैठाकर उसके घर के पास छोड़कर भाग गए। लोगों ने अंकित को गली में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। जब तक अंकित को संभाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी उमेश ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



पिता की पहले हो चुकी थी मौत

हमले का शिकार हुआ अंकित शादीशुदा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अंकित के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। बेटे की हत्या के बाद से मां बेसुध है। अंकित खेतीबाड़ी करने के साथ ही निजी स्कूल की बस चलाकर घर का गुजर-बसर करते थे।
विज्ञापन




कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस

मामले में सबूत जुटाने के लिए पुलिस कॉल रिकॉर्ड की जांच करने के साथ ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी खंगालेगी। पुलिस वारदात से जुड़े सुराग जुटा रही है। परिजनों के बयान पर कार्यवाही की जाएगी।



-गांव कामी में युवक की हत्या की सूचना मिली थी। अंकित के साथ गाली-गलौज होने पर हमला किया गया है। मामले में एक आरोपी की पहचान कर ली है। पिटाई से अंकित घायल हुआ। उसके माथे पर चोट का निशान हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।-इंस्पेक्टर उमेश, सदर थाना प्रभारी, सोनीपत।

सोनीपत के गांव कामी में युवक की हत्या के बाद घर पर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें