फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गृह कर जमा करने के लिए छुट्टी के दिन भी खुलेगा कार्यालय

Fri, 28 Mar 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिक 31 मार्च तक गृह कर जमा कर सकेंगे। अंतिम तिथि 31 मार्च को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिन शनिवार, रविवार व सोमवार को भी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में अब तक नगर निगम आठ करोड़ रुपये वसूल पाया है। चार दिन में नगर निगम अधिकारियों के लिए 32 करोड़ रुपये गृह कर वसूलना चुनौती है। गृह कर जमा नहीं करने पर नगर निगम की ओर से ब्याज के साथ इसे वसूला जाएगा।
नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये गृह कर दबाए बैठे लोगों को कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, मगर लोग गृह कर जमा नहीं कर रहे हैं। इसके कारण नगर निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। नगर निगम ने चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृह कर वसूलने का निर्णय लिया था, जिसमें से अब तक आठ करोड़ रुपये जमा हो सका है। अब नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी मालिक 31 मार्च तक गृह कर जमा कर सकते हैं। इस तिथि के बाद गृह कर जमा करने वालों को नियमों के अनुसार गृह कर के अलावा जुर्माना देना होगा। गृह कर जमा कराने की अंतिम तिथि को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा के लिए शनिवार, रविवार व सोमवार को भी निगम कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि इन दिनों में भी लोग अपना गृह कर जमा करा सकें।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी का डाटा स्व-प्रमाणित भी करा सकेंगे

नगर निगम की सीमा में गृह कर से संबंधित विवरण जैसे नाम, एरिया, वर्ग इत्यादि में कोई त्रुटि है तो ऑनलाइन पोर्टल https://ulbhryndc.org या नगर निगम कार्यालय में स्थित नगर सुविधा केंद्र (सीएफसी) में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि गृह कर दाता नगर निगम क्षेत्र में अपनी प्रॉपर्टी का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर स्व-प्रमाणित कर सकते है। निगम क्षेत्र में अब तक 40 हजार गृह कर दाताओं ने अपनी प्रॉपर्टी का डाटा स्व प्रमाणित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें