सोनीपत। बारिश के बाद मौसम परिवर्तन लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार को ठंड की वजह से खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा रहे। चिकित्सक की आरे से मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि अत्यधिक ठंड से हृदय, मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर असर पड़ सकता है। ठंड और नमी मिलकर हमारी इम्युनिटी को कमजोर कर सकते हैंं। इससे बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संवाद