गन्नौर । राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को 1 अप्रैल से ज्यादा शुल्क देना होगा। एनएचएआई ने टोल प्लाजा के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। संशोधित दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी।
टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार सभी श्रेणियों के वाहनों के लिए 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा पर 25 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। वहीं, एक माह में 50 यात्राओं के लिए मासिक पास पर 33 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास की दर 360 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों (राष्ट्रीय परमिट को छोड़कर) को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
-
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से जारी संशोधित शुल्क दरें 1 अप्रैल से लागू की जाएंगी। दरों में वृद्धि सरकार के नियमों और वार्षिक संशोधन प्रक्रिया के तहत की गई है। इससे सड़क के रखरखाव और सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। -आनंद घनघस, मैनेजर, भिगान टोल प्लाजा।