संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शहर की चुनी गई नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 26 मई को आयोजित किया जाएगा। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में इसको लेकर समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मेयर का चुनाव जीतने वाले राजीव जैन और 22 विजेता पार्षद प्रत्याशी शपथ ग्रहण करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर की नई सरकार चुनने के लिए मतदाताओं ने 10 मई को वोट डाले थे जिसकी गणना 13 मई को हुई थी। मेयर का चुनाव भाजपा के राजीव जैन ने जीता था तो पार्षद के पद पर भाजपा के 17 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी जीते हैं।
वीरवार को चुनाव आयोग से गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर की नवनिर्वाचित सरकार को शपथ दिलाने के लिए मंडल आयुक्त राजीव रतन मुख्य अतिथि होेंगे।
यह पार्षद लेंगे पद की शपथ
वार्ड 1 से जयकुमार, वार्ड 2 से मुकेश, वार्ड 3 से सुरेंद्र मदान, वार्ड 4 से त्रिभुवन कौशिक, वार्ड 5 से रीना सैनी, वार्ड 6 से निशा, वार्ड 7 से मुनीराम, वार्ड 8 से कुणाल कौशिक, वार्ड 9 से मीना, वार्ड 10 से संजय, वार्ड 11 से संगीता, वार्ड 12 से साधना तनेजा, वार्ड 13 से महेश लूथरा, वार्ड 14 से किरण चांदना, वार्ड 15 से संजीव वलेचा, वार्ड 16 से अनुराग जैन, वार्ड 17 से सुनीता, वार्ड 18 से सुनीता देवी, वार्ड 19 से राजेश, वार्ड 20 से राजकुमार, वार्ड 21 से दीपमाला व वार्ड 22 से नवीन कुमार शपथ लेंगे।