फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंका, कुत्तों ने नोंचकर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकुंज कॉलोनी के पास शुक्रवार शाम किसी ने नवजात लड़के को कपड़े में लपेटकर सुनसान क्षेत्र में फेंक दिया। वहां पर कुत्तों ने नवजात के शरीर को कई जगहों से नोंचकर खाया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने नवजात को कुत्तों से छुड़ाया और मामले की सूचना सेक्टर-27 थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फाजिलपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम ऋषिकुंज कॉलोनी में गया था। वहां पर कुत्ते झगड़ रहे थे। उसने पास जाकर देखा तो कुत्तों ने नवजात को पकड़ रखा था। तभी उन्होंने कुत्तों को भगाकर नवजात को छुड़ाया। तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। कुत्तों ने नवजात के दोनों हाथ खा रखे थे और उसकी गर्दन पर भी घाव थे। कुत्तों के छीनने-झपटने से नवजात का पेट फट गया था। इस पर उसने मामले की सूचना डायल-112 पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सेक्टर-27 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल पर कुछ कपड़े भी पड़े मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है किसी ने नवजात को कपड़ों में लपेटकर वहां पर फेंक दिया है। कुत्तों ने उसे नोंच दिया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। और नवजात को फेंकने वाले की तलाश करा रहे हैं। इसके लिए वहां को आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कराई जा रही है। नवजात करीब 10 से 12 दिन का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम में पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें