फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए फुट ओवरब्रिज पर सीढ़ियां बनाने के लिए बुना जा रहा जाल, जल्द मिलेगी सौगात

Sat, 20 Dec 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर नए फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियों के लिए लोहे के सरियों से
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। फुट ओवरब्रिज पर गोलाकार शेड लगाने के साथ सीढ़ियों के लिए लोहे के सरियों से जाल बुना जा रहा है। ग्रैप-4 की पाबंदियां हटने के बाद सीढ़ियों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सीढ़ियों व शेड लगाने के बाद नए फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। इसके लिए पहले से ही पिलर खड़े कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण व शेड लगाने के कार्य की जिम्मेदारी जालंधर की कंपनी को सौंपी है। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत से एक और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। इस राशि में बिजली संबंधी कार्य भी शामिल हैं।
फुट ओवरब्रिज पर सीढ़ियों व शेड के लिए कार्य शुरू हो चुका है। लिफ्ट के लिए पिलर खड़े कर लिए गए हैं। फुट ओवरब्रिज से यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से सभी प्लेटफार्म पर आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां को दूसरे प्रवेश द्वार की तरफ भी उतारा जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन पर एक ही फुट ओवरब्रिज, बढ़ जाती है भीड़
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से करीब 40 हजार यात्री रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। फिलहाल स्टेशन पर एकल फुट ओवरब्रिज होने से ट्रेनों के ठहराव के समय यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। नए फुट ओवरब्रिज से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत 29 करोड़ रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को सोनीपत स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी।

सोनीपत स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत आवश्यकतानुसार भवन व अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों के लिए एक और नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी कार्यों को मार्च 2026 तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

- पुष्पेश रमण त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें