फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर पालिका ने वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, लोगों ने किया विरोध

Sat, 04 Apr 2026 08:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : : सोनीपत के खरखौदा शहर के ब्राह्मण मोहल्ले में रैंप हटाती नगरपालिका की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ले में शनिवार को नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ढहा दिया। कोर्ट के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए लंबे समय से पानी निकासी में बाधा बने रैंप व स्लैब उखाड़े गए।
कब्जा करने वालों ने इसका विरोध भी किया और स्टे होने की बात कही पर नगर पालिका सचिव ने स्पष्ट किया कि स्टे केवल माता के स्थान पर है न कि दूसरे हिस्से पर। नगर पालिका सचिव मनीष रेढ़ू अपनी टीम के साथ पुलिस बल को लेकर शनिवार शाम ब्राह्मण मोहल्ले में पहुंचे और कार्रवाई की।
विज्ञापन

लंबे समय से गली के एक तरफ नाली न होने से पानी निकासी की समस्या बनी हुई थी जबकि जिस पुलिया के नीचे से दूषित पानी गुजारा जा रहा था वह आए दिन भारी वाहनों के गुजरने से टूट रही थी। नगर पालिका की तरफ से कई बार यहां पर स्लैब रखे गए लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या और ज्यादा गहरा गई थी। इसे देखते हुए नगर पालिका की तरफ से शनिवार को गली के एक तरफ हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया गया। टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए कई दुकानों व घरों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें