फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेटबॉल नेशनल में सिसाना के खिलाड़ियों दिलाया स्वर्ण पदक

Sat, 04 Apr 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिसाना में पहुंचे नेटबॉल ​​खिला​ड़ियों का स्वागत करते परिजन। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना में आयोजित अंडर-19 नेटबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सिसाना गांव के खिलाड़ियों ने हरियाणा को स्वर्ण पदक दिलाया है। खिलाड़ियों की जीत पर गांव में खुशी का माहौल है। जीत कर लौटे खिलाड़ियों का गांव में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव स्थित नारायण आश्रम में खिलाड़ियों के पहुंचने पर आश्रम के महंत करण पुरी ने उनका स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पालू ठेकेदार, ईश्वर दहिया, हरि प्रकाश, सज्जन कुमार, योगेश शास्त्री, रामनिवास कौशिक, मुकेश दहिया, नवीन कौशिक, कोच शबनम व नितिन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। इंडियन नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि ओम कौशिक ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें