फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नगर परिषद ने शुरू किया रोहतक रोड के सुंदरीकरण का काम

Fri, 03 Jan 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने विकास कार्यों को शुरू करने की अनुमति दी है। अब नगर परिषद ने रोहतक रोड पर सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रोहतक रोड पर सुंदरीकरण का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू कर दिया था। अब ग्रैप हटने के बाद उपमंडल में विकास कार्य फिर से शुरू कर दिए हैं। ढाई करोड़ रुपये से रोहतक रोड के सुंदरीकरण का काम चालू कर दिया है। बस अड्डे से लेकर रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे-709 तक रोहतक रोड का सुंदरीकरण किया जाएगा। रोड के बीच डिवाइडर पर रात्रि प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाई जाएगी। डिवाइडरों पर विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। रोहतक रोड के साथ गुढ़ा रोड, सेक्टर-सात रोड के आसपास लोगों को भी फायदा होगा।
प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद रोहतक रोड के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। छह माह में निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है। अधिकारियों को निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें