फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपये पानी में डूब गए, रह गई निकासी समस्या

Tue, 19 Aug 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 17: सोनीपत के गन्नौर में बारिश में भीगकर जाती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम की तरफ से शहर के नालों और सफाई पर प्रतिमाह तीन करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं मगर जब भी बारिश होती है तो शहर की सभी सड़कों और गलियों में पानी भर जाता है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को शहर में 35 मिलीमीटर बारिश होने पर भी यही हालात रहे।
विज्ञापन

बारिश होने पूरा दिन जनजीवन प्रभावित रहा। जिला मुख्यालय के साथ गोहाना, गन्नौर व मुरथल में बारिश होने से बाजार समेत शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बस स्टैंड में पानी भरने की यात्रियों को बस पकड़ने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनको पानी में से होकर बस तक पहुंचना पड़ा।
सुबह आठ बजे बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। मुरथल अड्डा के पास कई वाहन जाम में फंस गए। इसके अलावा गीता आश्रम, कोर्ट रोड पर भी पानी भर गया। शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं था जहां पर पानी न भरा हो।
विज्ञापन


गन्नौर में हुई झमाझम बारिस
दोपहर मेें गन्नौर में तेज बारिश हुई। इससे रेलवे व नपा रोड तालाब नजर आने लगे। बारिश बंद होने के कई घंटे बाद तक पानी भरा रहा। इससे नगर पालिका और जनस्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए थे मगर पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। स्कूल से छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। रेलवे रोड और नगर पालिका रोड पर लोगों ने कह कि नगर पालिका और जनस्वास्थ्य विभाग नालों की ठीक से सफाई नहीं करवाते हैं जिसकी वजह से यह समस्या खड़ी होती है।
केबल में फाल्ट आने से गुल हुई बिजली
बारिश ने शहर ही नहीं कई गांवों में भी मुसीबत खड़ी कर दी। पानी भरने से भोगीपुर पावर हाउस की अंडरग्राउंड विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इससे गांव भोगीपुर, राजलू गढ़ी, पांची जाटान, उदेशीपुर और अगवानपुर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई लोग सुबह के जरूरी घरेलू काम भी नहीं कर पाए। सूचना मिलते ही बिजली निगम के जेई और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया। करीब 5 घंटे के प्रयास के बाद बिजली बहाल हो सकी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी भरा पानी
मुरथल। राष्ट्रीय राजमार्ग 352 ए पर पानी भरने से यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। मुरथल-जींद तक के सफर को सवा घंटे में कवर करने के लिए 796 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई इस परियोजना पर पानी ने पानी फेर दिया है। मुरथल बाईपास पर पानी भरने से सफर करना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
जिले में कहां पर कितनी बारिश हुई
सोनीपत- 35 मिमी
गन्नौर 50 मिमी
गोहाना 4 मिमी
खानपुर कलां -18 मिमी
राई- 04 मिमी

फोटो : 17: सोनीपत के गन्नौर में बारिश में भीगकर जाती छात्राएं। संवाद

फोटो : 17: सोनीपत के गन्नौर में बारिश में भीगकर जाती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें