फोटो 48- सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा न
- फोटो : संवाद
सोनीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राई की विधायक कृष्णा गहलावत के नेतृत्व बुधवार को कुंडली मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव सेवली से शुरू होकर यात्रा भैरा बांकीपुर पहुंची।
तिरंगा यात्रा सेवली, पतला, अटेरना, मनौली से गुजरी। विधायक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान व शान का प्रतीक है। हमारा कर्तव्य है कि इसे सम्मान व गर्व के साथ अपने घरों और दिलों में फहराएं।
यात्रा में जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा सोनीपत के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष इंद्र चौहान, शेखर आंतिल, वेदपाल शास्त्री, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, ब्लॉक समिति के चेयरमैन संजय, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, सत्यनारायण मास्टर सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।