फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने बीपीएचयू का शिलान्यास कर कम्यूनिटी सेंटर किया समर्पित

Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गांव पुरखास ​में नारियल तोड़कर बीपीएचयू के निर्माण कार्य शुभारंभ करते विधायक
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने पुरखास गांव में लगभग 40.31 लाख रुपये से बनने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

विधायक कादियान ने इसके बाद लड़सौली गांव में लगभग 15 लाख रुपये से तैयार कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक केंद्र गांव की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र होते हैं। इसके माध्यम से ग्रामीण विवाह, सामाजिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए बाहर नहीं भटकेंगे और स्थानीय स्तर पर सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने कहा कि बीपीएचयू का निर्माण ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र नैन, सुरजीत राठी, प्रियव्रत लड़सौली, संजय पूर्व सरपंच, सुनील कुमार, जिला पार्षद सीता गुलिया, पुरखास के सरपंच बहादुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें