फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने नहर टूटने से फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया

Thu, 12 Mar 2026 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव नकलोई के खेतों में माइनर टूटने के बाद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे विधाय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव नकलोई में दो दिन पहले टूटी माइनर के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक पवन खरखौदा पहुंचे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल्द माइनर की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

विधायक को किसानों ने बताया कि माइनर टूटने से कई खेतों में पानी भर गया है जिससे गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। इस पर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि माइनर की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है उनका सही आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए। विधायक ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जल्द माइनर को दुरुस्त कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता नितिन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें