फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सिकलीगर मोहल्ले में 10 लाख रुपये में बनी गली का विधायक ने किया लोकार्पण

Fri, 16 Jan 2026 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के खरखौदा स्थित सिकलीगर मोहल्ले में रिबन काटकर गली का लोकार्पण करते विधायक पवन।
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड नंबर 9 स्थित सिकलीगर मोहल्ले में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित गली का विधायक पवन खरखौदा ने उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान लोगों ने विधायक का स्वागत किया और लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर आभार जताया।
विज्ञापन

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गली निर्माण से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्र की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्राथमिकता उन क्षेत्रों को दी जा रही है, जहां लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं की जरूरत रही है। आने वाले समय में सीवर, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसे कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें