फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने दरबार लगाकर सुनी जनसमस्याएं

Tue, 09 Dec 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र का
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने अपने कार्यालय में सोमवार को दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। बिजली बिल, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं, जलापूर्ति और सड़क मरम्मत से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर शिकायतकर्ताओं को राहत दी गई।
विज्ञापन

जनता दरबार में अगवानपुर अंडरपास, खुबडू झाल पुल और गढ़ी झंझारा रेलवे अंडरपास के अधूरे कार्य को लेकर भी लोग पहुंचे। राजपुर गांव के वेदप्रकाश ने बताया कि 2016 में उनकी छत पर ग्राम पंचायत ने फ्री वाई-फाई टॉवर लगाया था लेकिन आज तक कोई किराया नहीं दिया गया।
उन्होंने टॉवर हटवाने की गुहार लगाई। ऋतु ने आरोप लगाया कि उसने सीपीएलओ के लिए फार्म भरा था लेकिन रिजल्ट एलसीएलओ दिखाया गया। यूनियन लंबे समय से धरने पर है पर समाधान नहीं हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर कृष्णा ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में गलत तरीके से चार कनेक्शन दर्ज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करवाने और गढ़ी झंझारा रोड के लोगों ने दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की। विधायक ने सभी मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें