फोटो : सोनीपत के गांव रेवली में पौधरोपण करते विधायक निखिल मदान। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने शनिवार को रेवली गांव में बाबा कलीनाथ कुश्ती अखाड़ा समिति की ओर से आयोजित भंडारे और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।
विधायक ने कहा कि आज औद्योगिकीकरण के चलते हरियाली खत्म हो रही है जिसके कारण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको रोकने के लिए हम सबको पौधरोपण अभियान को और अधिक गति से चलाने की आवश्यकता है।
इस दौरान ईश कुमार, अश्वनी, सत्यपाल दहिया, कप्तान दहिया, सुरेश आंतिल, रामनारायण, रणसिंह, अमित कोच, नरेश दहिया व सुखबीर नैन भी मौजूद रहे। संवाद