फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग ने यौन शोषण और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 16 Dec 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किशोरी का यौन शोषण करने व शादी करने के बाद ससुराल में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। वारदात के समय नाबालिग रही युवती का आरोप है कि उनके साथ मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक शब्द भी कहे गए। पीड़ित ने किसी तरह बचकर आरोपी के घर से निकली और पुलिस से मदद मांगी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पीड़ित को संरक्षण में लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का होने के चलते वहां की पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पढ़ाई के दौरान सितंबर, 2023 में उनकी मुलाकात बहालगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। अक्तूबर, 2024 में युवक एटलस रोड स्थित एक भवन में बने कमरे में लेजाकर उनका यौन शोषण किया था। विरोध करने पर उसने शादी करने की बात कही।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे बहकाकर 25 जनवरी को अपने साथ ले गया और कोर्ट में जाकर शादी की बात कही। उसने कुछ कागजात तैयार करवाए। बाद में पता चला है कि कागजात सहमति संबंध में रहने के थे जबकि उसे शादी के कागजात बताए गए थे।
विज्ञापन

आरोपी उसे भिवानी में अपनी बहन के घर भी ले गया था। वहां पर उसकी पिटाई की जाती थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया लेकिन युवक के घर वालों ने उसे डराकर बयान दर्ज नहीं करवाने दिया। वह 6 दिसंबर को बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव से किसी तरह भाग निकली।
उसने एक राहगीर से मोबाइल लेकर डायल-112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने उसे संरक्षण में लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसे बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रखा गया था। वहां पर उसके कागजात भी जला दिए गए। उसे मारने की कोशिश भी की गई थी।
जांच में किशोरी के यौन शोषण की बात सामने आई थी। उस समय पीड़ित नाबालिग थी। उसकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें